आप परेशान लगते हैं। (You seem + adjective)


जब हमें किसी से बात करते हुए यह बताना हो कि वे किस तरह के expressions देते हैं और कैसे दिखते हैं, तो अंग्रेज़ी में ऐसे वाक्यों को 'You seem' से शुरू करते हैं। seem के बाद adjective लगाते हैं। जैसे -
You seem upset. (आप परेशान लगते हैं।)
You seem unhappy with the results. (आप परिणाम से खुश नहीं लगते।)
You seem happy to be with her. (आप उसके साथ खुश लगते हैं।)
You seem very tired today. (आज आप बहुत थके हुए लगते हैं।)
You seem excited to hear this news. (आप इस खबर को सुन कर उत्साहित लगते हैं।)
You seem afraid of darkness. (आपको अंधेरे से डर लगता है।)
You seem embarrassed about what happened. (आप जो हुआ उसके बारे में शर्मिंदा लगते हैं।)
You seem decisive about your choice. (आप अपनी पसंद के बारे में निर्णायक लगते हैं।)

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements